देश के करोड़ों किसानों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
सरकार के अनुसार, इस बार 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में करीब 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल के 44.42 लाख से ज्यादा किसानों को लगभग 885 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई अन्य केंद्रीय योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे 2,000 रुपये की तीन किस्तों में जारी किया जाता है। अब तक सरकार 22 किस्तों के जरिए किसानों के खातों में 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेज चुकी है।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की यह पहली किस्त है। इससे पहले 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी की गई थी। किसान अपने भुगतान की स्थिति और लाभार्थी सूची की जानकारी PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।
मानसून की अनिश्चितता और कई जिलों में कम बारिश की आशंका के बीच यह राशि किसानों के लिए बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगी।
India
PM Kisan Yojana Latest Update: आज मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ, किसानों के खाते में आएगी राशि....
Source: Nation Track